आजादी के बाद इन लोगो को हो चुकी है अब तक फांसी :
1 . नाथू राम गोडसे :
नाथू राम गोडसे को फांसी की सजा 15 नवम्बर 1949 को अम्बाला जेल में हुई , ये महात्मा गाँधी के हत्या में आरोपी थे |

2. सुखदेव सिंह “सूखा ” और हरजिंदर सिंह “जिन्दा ” :
हरजिंदर सिंह जिन्दा पर कॉंग्रेस सांसद ललित माकन की हत्या का आरोप था , सुखदेव सूखा और हरजिंदर जिन्दा भारत के आर्मी के जनरल अरुण वैद्य को भी मारने का आरोप है ये दोनों खालिस्तानी आतंकवादी संगठन से जुड़े थे |
हरजिंदर सिंह जिन्दा ने कांग्रेस के सांसद अर्जन दास की हत्या की भी थी | 9 October 1992 को दोनों को पुणे जेल में फांसी की सजा हुई |

3. ऑटो शंकर :
ऑटो शंकर (गौरी शंकर ) वेल्लोर जिले का रहने वाला था जो चेन्नई में ऑटो चलाता था बाद में गलत धंधे में उतर गया और लड़कियों से देह व्यापार कराने लगा इसने 9 लोगो को जिन्दा दफना दिया था जिसके आरोप में इसे फांसी हुई , इसे फांसी Salem Central Prison में 1995 में फांसी हुई |

4 . केहर सिंह :
ये इंदिरा गाँधी की हत्या रचने का आरोपी था इसे फांसी तिहार जेल में 6 January 1989 को फांसी की सजा हुई |

5 . सतवंत सिंह:
सतवंत सिंह इंदिरा गाँधी का बॉडीगॉर्ड था इसी ने 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गाँधी की हत्या की थी , इसे फांसी की सजा 6 जनवरी 1989 को हुई थी |

6 . धन्नंजय चटर्जी :
ये 21वी सदी में भारत में पहला व्यक्ति था जिसे फांसी की सजा हुई थी | इसने एक 15 साल की बच्ची की बेहरमी से मारा और बलात्कार किया था , इसे 14 August 2004 को कोलकाता के अलीपुर जेल में फांसी हुई |

7 . अफजल गुरु :
यह 2001 में हुए पार्लियामेंट अटैक में मुख्य आरोपी था इसे फांसी की सजा 9 February 2013 को दी गई थी |

8 . अजमल कसाब :
अजमल कसाब मुंबई अटैक का मुख्य आरोपी था ये पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्करे तैयबा का मेंबर था इन लोगों ने मुंबई हमले 2008 में 72 लोगो की जान ले ली थी | इसे फांसी की सजा 21 November 2012 को हुई थी |

9 . निर्भया गैंगरेप के दोषी अक्षय ठाकुर , विनय शर्मा , मुकेश सिंह , पवन गुप्ता :
ये चारो 2012 में हुए निर्भया हत्याकांड और बलात्कार में शामिल थे इन चारो को फांसी की सजा 20 March 2020 को तिहार जेल में हुई |

10 . याकूब मेनन :
यह मुंबई ब्लास्ट 1993 में मुख्या आरोपी टाइगर मेनन का भाई है और मुंबई हमला 1993 में शामिल था , इसे फांसी 30 July 2015 (aged 53) को नागपुर में हुई |
